
यात्रा संबंधी सलाह
भारत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं भौगोलिक सौंदर्य की भूमि है। भारत में पर्यटकों की रूचि के अनेक स्थल हैं तथा प्रत्येक वर्ष अनेक विदेशी पर्यटक, राष्ट्र के शाश्वत सौंदर्य का अन्वेषण करने के लिए विश्व के विभिन्न भागों से यहां आते हैं। पर्यटक विभिन्न प्रयोजनों के लिए यहां आते हैं यथा पर्यटन, व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक पुनर्मिलन इत्यादि। पर्यटन, अवकाश बिताने या व्यापार संबंधी कार्यों के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को अपने देश के यात्रा सलाहकार बुलेटिनों में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। भारत आने की योजना बनाने से पहले आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने देश की यात्रा सलाहकार अधिसूचनाओं में उपलब्ध जानकारियां प्राप्त करें।
ये यात्रा मार्गदर्शिकाएं संभावित यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करती हैं।
यात्रा सुझाव के लिए यहां क्लिक करें।